मुंबई

Raigarh: कुंडलिका नदी में डूब रही थी युवती, बचाने गए तीन 3 युवकों ने भी गंवाई जान

Raigad News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कुंडलिका नदी में डूब रही युवती को बचाने गई 2 लड़कियां और एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया और चारों को बॉडी को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Image

कुंडलिका नदी में डूब रही थी युवती

Raigad News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले की कुंडलिका नदी में 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई है। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। चारों मृतकों की बॉडी को सर्च ऑपरेशन चलाकर पानी से बाहर निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नदी में डूबने से 4 लोगों की मौत

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। अधिकारी ने आगे बताया कि नवी मुंबई में रहने वाला एक परिवार रायगढ़ में अपने एक परिचित के घर गए हुए थे। परिवार के 10 से 12 लोगों का ग्रुप नदी के किनारे कपड़े धोने के मकसद से गया था। उसी दौरान एक युवती अचानक पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में दो लड़कियों सहित एक युवक भी पानी में डूब गया। ग्रुप के अन्य लोगों द्वारा स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी गई।

प्रशासन ने स्वयंसेवी NGO और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर रात दो लोगों को शव बरादम किया गया। दो लोगों का शव आज सुबह मिला है। पुलिस ने मृतकों की पहचान सिद्धेश सोनार (21 वर्ष), काजल सोनार (26 वर्ष), सिद्धी पेडेकर (16 वर्ष), सोनी सोनार (27 वर्ष) के रूप में की है। चारों की मृत्यु होने से पूरे परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!