Mumbai-Goa Highway: चिपलुन में बन रहे पुल का गार्डर भरभराकर गिरा, CCTV में कैद हुआ हादसा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 16, 2023, 06:44 PM IST

Mumbai-Goa Highway Incident Video: चिपलुन में मुंबई-गोवा हाईवे के फोरलेन निर्माण के तहत बन रहे पुल का गार्डर गिर गया जिसका वीडियो सामने आया है।

Mumbai-Goa Highway Incident News: सोमवार को मुंबई-गोवा हाईवे के फोरलेन निर्माण के तहत चिपलुन में बन रहे पुल का गार्डर गिर गया। कुछ देर बाद फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढह गया, पुल पर काम कर रही क्रेन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, सोमवार को पुल के मध्य भाग के दो गार्डर अचानक टूट गये।

Mumbai Goa Highway Video

मुंबई-गोवा हाईवे के फोरलेन निर्माण के तहत बन रहे पुल का गार्डर गिरा

इस बीच, बहादुर शेख ब्रिज पर फ्लाईओवर में कुल 46 खंभे हैं और छठे खंभे तक का काम पूरा हो चुका है। लेकिन सोमवार सुबह अचानक फ्लाईओवर का गार्डर गिरने से जोरदार आवाज हुई पर उस वक्त इतना नुकसान नहीं हुआ था।

End of Feed