मुंबई

Mumbai fire breaks Update: गोरेगांव आग हादसे में 8 की मौत, 38 का चल रहा इलाज

मुंबई के गोरेगांव वेस्ट स्थित जय भवानी नाम की एक 7 मंजिला इमारत में गुरुवार देर रात आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। आग में अब तक 8 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

Image

मुंबई के गोरेगांव में 7 मंजिला इमारत में भीषण आग में 6 की मौत

मुंबई : गोरेगांव वेस्ट स्थित जय भवानी नाम की G+5 बिल्डिंग में गुरुवार देर रात आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। यह आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकानों के साथ ही साथ पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में भी लगी थी। आग में अब तक 8 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है और करीब 38 से अधिक लोग झुलसे बताए जा रहे हैं। फिलहाल, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां जय भवानी पहुंची, जहां काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। इस भयंकर आग में करीब 46 लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से अब तक 8 लोगों की मृत्यु हो गई। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वालों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज चल रहा है। 25 घायलों को HBT अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं 15 घायलों का इलाज कूपर अस्पताल में किया जा रहा है। खबर है कि कूपर अस्पताल में भर्ती घायलों में से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें देर रात एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद हमने तुरंत अपनी गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर आग पर काबू करना शुरू कर दिया। मुंबई के गोरेगांव वेस्ट की 7 मंजिला इमारत में लेवल 2 की आग लगी थी। आग लगने के बाद 30 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। आग लगने की घटना में 46 लोग झुलसे उमनें से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गाड़ियां जलकर राख हो गई है।

ऐसे लगी होगी आग

बिल्डिंग की पार्किंग में पार्क की गईं 4 कारें और 30 से अधिक बाइकें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। फिलहाल, वहां कूलिंग का काम चल रहा है। स्थानीय लोगों के हवाले से जो मीडिया में खबर चल रही हैं, उसके अनुसार, बिल्डिंग की पार्किंग में एक काफी पुराना कपड़ा रखा हुआ था, जिसमे आग लगी होगी। यह आग देखते देखते पूरे पार्किंग और बिल्डिंग की पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!