Vinod Kambli News: मुंबई के बांद्रा पुलिस (Bandra Police) ने भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बांद्रा पुलिस ने विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया (Andrea Hewitt) के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 324 और 504 के तहत मामला (FIR) दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई। विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने विनोद के खिलाफ शराब के नशे में गाली गलौच और मारपीट करने का आरोप लगाया।
फिर मुश्किलों में घिरे विनोद कांबली
पैन के हैंडल से मारा
पुलिस ने मामला दर्ज किया है लेकिन इस मामले में अभी तक गिरफ्तारी नही हुई है। विनोद कांबली पर कथित तौर पर अपनी पत्नी एंड्रिया पर खाना बनाने के पैन का हैंडल से मारने आरोप है, जिससे पत्नी की सिर में चोट लगी थी। कहा जा रहा है कि घटना के बाद कांबली के 12 वर्षीय बेटे ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह शांत होने की बजाय और गुस्सा हो गए। इसके बाद उनकी पत्नी ने थाने का रूख किया।लटकी गिरफ्तारी की तलवार
पुलिस के मुताबिक, कांबली की पत्नी ने पुलिस का रूख करने से पहले मुंबई के भाभा अस्पताल में अपना इलाज करवाया। पत्नी के मुताबिक कांबली नशे में धुत होकर घर आए थे और गाली गलौच करने लगे। इसके बाद जब उन्हें समझाने की कोशिश की गई तो वो हमलावर से हो गए। मुंबई पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा, 'पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में उनकी पत्नी एंड्रिया की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनकी शिकायत में कहा गया है कि कांबली ने मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया और शराब के नशे में उसकी पिटाई की। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।'
