मुंबई

Navi Mumbai की एक सोसाइटी के खुले में बिखरे बिजली के तार से हुआ धमाका, फिर-Viral Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 05:25 PM IST

नवी मुंबई में एक हादसा सामने आया है, यहां खुले में बिखरे बिजली के तार के कारण धमाका हो गया इस हादसे में लोगों की बाल-बाल जान बची है।

नवी मुंबई के कोपर खैरने सेक्टर 19 ए, नवी मुंबई में ओम साईं कृपा सोसाइटी के बाहर, एक बिजली के खंभे पर लगे एक छोटे से डीपी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई । इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुई, यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। गौर हो कि नवी मुंबई में कई जगहों पर इस तरह के खंभों पर खुले तार लटके हुए हैं, छोटे-छोटे मीटर और डिप भी खुले में लगे हैं।

बताते हैं कि ढीले बिजली के तार, झूलती हुई बिजली लाइनों के कारण हर समय खतरा बना रहता है वहीं बिजली पोलों की समस्या पिछले लंबे समय से बनी हुई है और प्रशासन इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है।

गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ नहीं तो हादसा हो सकता था, क्योंकि कुछ जगहों पर कार खड़ी रहती हैं, वहीं बच्चे भी बाहर खेलते रहते है इसलिए ऐसी घटनाओं से बड़ी दुर्घटना होने की संभावना हमेशा बनी रहती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article