मुंबई

बस में सवार थे 34 बच्चे और ब्रेक हुआ फेल, ड्राइवर ने बहादुरी दिखा सबकी बचाई जान, देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 01:28 PM IST

34 बच्चो से भारी पिकनिक जा रही बस का ब्रेक फेल हो गय़ा। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से सबकी जान बाल बाल बच गई पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।

निजी क्लास के छात्रों को बारामती के मोरगांव से ट्रिप पर ले जा रही बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया। बसे के ड्राइवर को जैसे ही पता चला कि बस के ब्रेक फेल हो गए हैं उसने सड़क पर लोगों को चेतावनी देते हुए चलती बस से कूद गया। पहिए के नीचे पत्थर रखकर बस को रोक दिया। यह घटना पुणे के भोर के चौपाटी इलाके में हुई, जब बस छात्रों को वरणघाट के रास्ते रायगढ़ किले की यात्रा के लिए ले जा रही थी। बस में कुल 34 छात्र सवार थे। अगर आप वीडियो को देखें तो पता चलेगा कि अगर ऐन वक्त पर ड्राइवर ने पत्थर नहीं रखा होता तो बस सीधे दुकान में घुस जाती और नुकसान की कल्पना करना मुश्किल होता।

घटना सीसीटीवी में कैद

यह घटना पुणे के भोर चौपाटी इलाके में हुई। जब बस छात्रों को वरणघाट के रास्ते रायगढ़ किले की यात्रा के लिए ले जा रही थी। बस में कुल 34 छात्र सवार थे। यह सारा वाक्य सीसीटीवी में कैद हो गया है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों व छात्रों को शांत कराया और सड़क पर लगे जाम को खाली करवाया । बड़े हादसे के टलने के बाद लोगों की जान में जान आई। मौके पर मौजुद लोगों ने कहा कि अगर ड्राइवर ने होशियारी और साहस का प्रदर्शन ना दिखाया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article