Fire in Mumbai: लोखंडवाला में 8 मंजिला इमारत में आग लगी, एक महिला की जलकर मौत और 6 लोग झुलसे

Fire in Mumbai: मुंबई के लोखंडवाला इलाके में एक 8 मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लग गई। जिससे एक महिला की मौत हो गई 6 लोग घायल हो गए। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।

Building Caught Fire in Mumbai: मुंबई के अंधेरी (वेस्ट) स्थित लोखंडवाला इलाके में शनिवार सुबह एक इमारत में आग लग गई। आग लगने की इस दर्दनाक घटना में एक 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में 6 अन्य लोग झुलसे बताए जा रहे हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Fire

सांकेतिक फोटो

फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने बुझाई आग

मुंबई फायर विभाग के अनुसार, एक ग्राउंड-प्लस-आठ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग केवल पहली मंजिल तक ही सीमित रही। हालांकि, हर तरफ धुएं का गुबार देखने को मिला।

End of Feed