मुंबई

Kolhapur: जीत के जश्न में घायल हुए विजयी विधायक, स्वागत आरती में गुलाल उड़ाने से लगी आग; देखें वीडियो

Fire in Kolhapur Vijay procession: कोल्हापुर में चांदगढ़ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शिवाजी पाटिल की जीत का जश्न मनाया जा रहा था। जिसमें कुछ महिलाएं शिवाजी पाटिल की आरती उतार रही थी। इस दौरान जेसीबी से गुलाल भी फेंका जा रहा था। जिससे आग लग गई और शिवाजी पाटिल समेत कुछ लोग घायल हो गए।

Image

विजयी जुलूस में लगी आग

Kolhapur Fire: कोल्हापुर में विजयी जुलूस के दौरान आग लगने से हादसा हो गया। शनिवार को कोल्हापुर की चांदगढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शिवाजी पाटिल को जीत मिली। उनकी जीत की खुशी में समर्थक जश्न मना रहे थे। विधायक के स्वागत के लिए आरती हो रही थी। इस दौरान गुलाल भी उड़ाया जा रहा था, जिससे आग लग गई। जिसमें विजयी विधायक शिवाजी पाटिल समेत 3-4 लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

आरती के दौरान फेंका जा रहा था गुलाल

यह घटना चांदगढ़ तालुका के महागांव की है। जहां पर कुछ महिलाओं द्वारा चांदगढ़ के नए विधायक शिवाजी पाटिल की आरती की जा रही थी। तभी ऊपर से बड़ी मात्रा में जेसीबी से गुलाल गिराया गया। जिसकी वजह से आरती की आग से गुलाल मिल गया और आग लग गई। इस हादसे में शिवाजी पाटिल आग में झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जश्न में कुछ महिलाएं भी आग में झुलसी हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।

शिवाजी पाटिल 24134 वोट से जीते

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट शनिवार को घोषित किया जा चुका है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला। महाराष्ट्र की चांदगढ़ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार शिवाजी पाटिल ने जीत हासिल की है। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेश पाटिल को 24134 वोटों से हराया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article