औरंगजेब की तारीफ करके बुरे फंसे समाजवादी नेता अबू आजमी, ठाणे में मामला दर्ज

मुगल बादशाह औरंगजेब के अत्याचारों से इतिहास लहूलुहान है, लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी उस आततायी की तारीफ करते नहीं थक रहे। अबू आजमी के अनुसार औरंगजेब ने देश में कई मंदिर भी बनवाए थे। अब उनके खिलाफ ठाणे के एक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है।

मुगल बादशाह औरंगजेब के अत्याचार और कुकर्म इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। लेकिन कुछ लोग आज भी मौजूद हैं, जो औरंगजेब की तारीफ में कसीदे गढ़ते रहते हैं। ऐसे ही एक समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी भी हैं। औरंगजेब पर दिए उनके बयान से सियासत गर्मा गई है। इस बीच उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है। शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के की शिकायत के आधार पर ठाणे के वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

Abu-Azmi

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी

क्या कहा था अबू आजमी ने

अबू आजमी ने बयान दिया था कि औरंगजेब के शासन के दौरान भारत की जीडीपी 24 फीसद थी। यही नहीं अबू आजमी ने कहा कि औरंगजेब के समय देश 'सोने की चिड़िया था।' उन्होंने कहा, औरंगजेब ने कई मंदिर भी बनवाए थे और इतिहास में कई गलत चीजें बतायी गई हैं।

End of Feed