Mumbai Road Accident: मुंबई के कोस्टल रोड पर एक सड़क हादसा हो गया है। इसमें एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार हादसे का शिकार हो गई। इसकी लाइव वीडियो भी सामने आई है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो के आधार पर मुंबई की वर्ली पुलिस ने BMW कार हादसे पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त कार ऋषभ अनेजा (24) नाम का शख्स कार चला रहा था। बताया जा रहा है कि हादसा कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार में गाड़ियों को ओवरटेक करने के दौरान अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। ब्रेक लगाने से कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। वर्ली पुलिस ने ऋषभ अनेजा मुंबई के जुहू में रहता है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। बताया कि यह हादसा 2 मार्च सुबह 11 बजे का है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मुंबई
मुंबई के कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित BMW हुई हादसे का शिकार, सामने आया वीडियो
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Mar 4, 2025, 06:41 AM IST
