मुंबई

Bullet Train: बुलेट ट्रेन कब भरेगी फर्राटा, अभी और कितना करना होगा इंतजार; ये है डेडलाइन

Bullet Train: मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का सपना सच होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में प्रोजेक्ट साइट का दौरा किया और इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति का अपडेट लिया। जानें इस अद्भुत सफर की खासियतें और कब से आप इस तेज़ रफ्तार ट्रेन में सफर कर सकेंगे!

Image

बुलेट ट्रेन

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की दिशा में तेजी के साथ कार्य चल रहा है। साल 2026 में पटरी पर हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाने के लिए प्रोजेक्ट का खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव जायजा ले रहे हैं। हाल ही में प्रोजेक्‍ट साइट पर जाकर उन्होंने कामकाज की प्रगति का जायजा लिया। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्‍पीड रेल प्रोजेक्‍ट के बारे में बात करें तो इसकी कुल लंबाई 508 किलोमीटर है।फिलहाल, 386 किलोमीटर तक पिअर फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा 272 किलोमीटर की लंबाई तक वाइडक्‍ट का काम भी पूरा हो चुका है।

NHSRCL ने मुताबिक, ट्रैक बिछाने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। रेल मंत्री ने 1 मार्च 2025 को अहमदाबाद का दौरा किया और निर्माण कार्य की गति पर संतोष व्यक्त किया। 305 किलोमीटर पर गर्डर कास्टिंग भी हो चुकी है। गुजरात में 112 किलोमीटर तक ट्रैक बेड बिछाया गया है। ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन का काम गुजरात में शुरू हो गया है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 12 स्टेशनों की योजना है, जिनमें से 6 स्टेशनों पर काम पूरा हो चुका है। 508 किलोमीटर के मार्ग पर 13 नदी पुल तैयार कर लिए गए हैं।

बुलेट ट्रेन के स्टेशन

508 किलोमीटर लंबे बुलेट ट्रेन मार्ग में समुद्र के नीचे 21 किलोमीटर की सुरंग निर्माणाधीन है, जो अपने तरह की देश की पहली समुद्री सबसे बड़ी टनल है, जिसके नीचे 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन फर्राटा भरेगी। मुंबई-अहमदाबाद के बीच 12 स्टेशन होंगे, जिनमें 8 गुजरात के साबरमती, आणंद, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा और वापी, जबकि, मुंबई में बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई शामिल हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article