ठाणे में बगैर अनुमति के विरोध प्रदर्शन के मामले में 100 से अधिक के खिलाफ FIR

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले 100 से अधिक लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ये विरोध शनिवार को मुंब्रा क्षेत्र के छह स्थानों पर हुआ, जिसमें यातायात बाधित हुआ और कानूनी निषेधाज्ञा का उल्लंघन हुआ।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित तौर पर बगैर अनुमति के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के आरोप में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। यहां एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मुंब्रा क्षेत्र में छह स्थानों पर हुए विरोध प्रदर्शनों के संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत रोक लगाए जाने के बावजूद भी 16 मई की दोपहर को विरोध प्रदर्शन किए गए। अधिकारी ने बताया कि 100 से अधिक लोगों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया, जिससे यातायात बाधित हुआ और कानूनी निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया गया।

FIR against more than 100 people

ठाणे में 100 से अधिक के खिलाफ FIR दर्ज

विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं

अधिकारी ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। आयोजकों के प्रदर्शन किए जाने से सांप्रदायिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है। बताया गया कि यह आंदोलन एक स्थानीय पत्रकार के विरुद्ध निष्कासन आदेश जारी किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया था।

End of Feed