Mumbai News: मुंबई में नकली IAS का खेल! ठग ने रची सरकारी भर्ती की जालसाजी; बेरोजगारों से ठगे करोड़ों रुपये

मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोलापुर का रहने वाला है, वह खुद को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन में उप सचिव बताकर लोगों के साथ ठगी करता था।

Mumbai Crime News: मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया। पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है, जो अब तक 36 नौकरी के इच्छुक युवाओं से कुल 2.88 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है। आरोपी की पहचान सोलापुर जिले के बार्शी निवासी 35 वर्षीय नीलेश राठौड़ के रूप में हुई है। वह खुद को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) में उप सचिव बताकर लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा देता था।

Arrest

सांकेतिक फोटो (iStock)

मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आयकर विभाग में इंस्पेक्टर और सहायक जैसे पदों के लिए फर्जी भर्तियों का झांसा देकर लाखों रुपए वसूले। सहार पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 319, 336, 338 और 340 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह मामला तब सामने आया जब नवी मुंबई निवासी संतोष खरपुड़े ने शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनसे और अन्य कई उम्मीदवारों से बड़ी रकम वसूली। सहायक पद के लिए 4 लाख और निरीक्षक पद के लिए 6 लाख रुपए की मांग की गई थी।

End of Feed