Maharashtra: एकनाथ शिंदे को लेकर तस्वीर साफ, गुरुवार को उपमुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

एकनाथ शिंदे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। सूत्रों ने बताया कि एकनाथ शिंदे कल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

महाराष्ट्र में कल शपथ ग्रहण समारोह होना है। देवेंद्र फडणवीस राज्य के अगले सीएम होंगे। इसके साथ ही अजित पवार और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले एकनाथ शिंदे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी, जो अब क्लीयर हो गया। सूत्रों ने बताया कि एकनाथ शिंदे कल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

eknath shinde

फाइल फोटो।

फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम

इससे पहले मुंबई में बुधवार को महाराष्ट्र भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। सूत्रों ने बताया था कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

End of Feed