मुंबई

'दादा को सुबह-शाम शपथ लेने का अनुभव...', शिंदे की बात सुनकर ठहाके मारने लगे अजित पवार

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इसी बीच, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एकनाथ शिंदे ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने को लेकर अजित पवार के लिए कहा कि दादा को सुबह-शाम शपथ लेने का अनुभव है, जिस पर अजित पवार समेत अन्य नेता ठहाका मारकर हंसने लगे।

Image

एकनाथ शिंदे और अजित पवार।

Photo : ANI

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। गुरुवार को महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण होना है। इसी बीच, महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह आज शाम को बताएंगे कि वह कल शपथ लेंगे या नहीं, तभी अजित पवार ने बीच में टोकते हुए कहा कि कल मैं तो शपथ लेने वाला हूं इनका पता नहीं। इस पर एकनाथ शिंदे ने जोर से ठहाका लगाया।

ठहाके मारने लगे अजित पवार

अजित पवार की बात पर जोरदार ठहाका लगाते हुए मजाकिया अंदाज में एकनाथ शिंदे ने कहा कि दादा (अजित पवार) को सुबह और शाम दोनों समय शपथ लेने का अनुभव है। इस पर अजित पवार ठहाके मारकर हंसने लगे। इसके साथ ही एकनाथ शिंदे ने कहा कि एक आम आदमी के तरह ढाई साल मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया। हमने ढाई साल एमवीए द्वारा बंद प्रोजेक्ट को चलाने का काम किया। हमने राज्य में ढाई साल तक विकास और कल्याणकारी कामकाज किया, जो अगले पांच साल तक चलता रहेगा।

शिंदे ने फडणवीस को दिया धन्यवाद

इसके साथ ही एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का भरपूर साथ मिला। देवेंद्र फडणवीस को सीएम के तौर पर प्रस्तावित करने का मौका मुझे मिला। मुझे इस बात की खुशी है। उन्होंने कहा, मैं एक बार फिर से नए सीएम बनने की बधाई देता हूं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article