Mumbai: बड़ी बहन को ज्यादा प्यार मिलने से नाराज बेटी ने की मां की हत्या, वारदात के बाद खुद ही थाने पहुंची आरोपी
मुंबई के कुरैशी नगर में एक बेटी ने बुजुर्ग मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी को लगता था उसकी मां बड़ी बहन से ज्यादा प्यार करती है। दोनों मां-बेटी में बीते कई दिनों से विवाद भी चल रहा था। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
बेटी ने की मां की हत्या
Mumbai Murder: मुंबई के चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन की हद्द में स्थित कुरैशी नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटी ने अपनी 62 वर्षीय मां की हत्या कर दी। उसने थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या की जानकारी दी। शुरुआती जांच में पारिवारिक द्वेष की बात सामने आई है। कथित तौर पर आरोपी को लगता था कि उसकी मां उससे कम और उसकी बड़ी बहन से ज्यादा प्यार करती है। मृतक महिला का नाम सबीरा बानो असगर शेख और बेटी का रेशमा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
मां-बेटी के बीच कई दिनों से था विवाद
पुलिस ने बताया कि दोनों मां बेटी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। बीती शाम भी इनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच बात हाथापाई तक आ गई। इसके बाद आरोपी बेटी ने घर में रखे चाकू से अपनी मां पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने वाली 41 वर्षीय आरोपी बेटी का नाम रेशमा मुजफ्फर काजी है।
ये भी पढ़ें - दिल्ली के लिए खुशियों वाला प्लान, सड़कों का बिछेगा जाल; यहां बनाया गया रिंग रोड
बेटे के साथ रही थी बुजुर्ग महिला
सबीरा बानो अपने बेटे के साथ मुंब्रा में रहती थीं। 2 जनवरी की शाम वह अपनी बेटी से मिलने कुर्ला के कुरैशी नगर आई थीं, तभी आरोपी रेशमा अपनी मां से झगड़ने लगी। वो नाराज थी क्योंकि उसे लगता था कि मां उसकी बड़ी बहन से ज़्यादा प्यार करती है और उससे नफ़रत करती है। वहीं, इस हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आगे की जांच में जुट गई।
(इनपुट - IANS)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें
आज का मौसम, 24 January 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: दिल्ली में ठंड जारी, यूपी के सहारनपुर से सोनभद्र तक कोहरे का अलर्ट; जानें बिहार और राजस्थान के मौसम का हाल
भगवानपुर में मतदान के दौरान हुआ हंगामा, फूट-फूटकर रोती नजर आई कांग्रेस विधायक ममता राकेश, वीडियो आया सामने
गुजरात से डायरेक्ट महाकुंभ के लिए AC वॉल्वो सेवा, GSRTC इन शहरों से चलाएगा बसें; इतने रुपये में मिलेगा 4 दिन का पैकेज
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड पर जैकेट पहनने वालों पर पुलिस की खास नजर, जानें क्यों?
वडोदरा में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; ईमेल पर आया डरावना मैसेज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited