Mumbai News: एमवीए में दरार के संकेत, कांग्रेस ने किया ऐलान, जनवरी 2026 बीएमसी चुनाव अकेले लड़ेगी पार्टी

Mumbai News: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने शनिवार को स्वतंत्र रूप से लड़ने की तैयारी करने की बात की। उन्होंने एक बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को बीएमसी में कांग्रेस का झंडा फहराने का संकल्प लेने के लिए कहा।

Mumbai News: महा विकास आघाडी (एमवीए) के भीतर संभावित तनाव के संकेत देते हुए, कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने शनिवार को कहा कि पार्टी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आगामी चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष गायकवाड़ ने पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से "बीएमसी में कांग्रेस का झंडा फहराने" का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Varsha Gaikwad

बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने अकेले लड़ने का संकेत दिया (Facebook)

उन्होंने कहा, "हमें कांग्रेस पार्षदों का निर्वाचन सुनिश्चित करना होगा... सभी 227 सीट के लिए तैयारी करनी होगी।" देश के सबसे अमीर नगर निकाय, बीएमसी के चुनाव जनवरी 2026 में होने की संभावना है। गायकवाड़ ने यह बयान कांग्रेस महासचिव रमेश चेन्निथला और कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दिया। कांग्रेस का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता राज ठाकरे के नगर निकाय चुनावों के लिए हाथ मिलाने की संभावना है।

End of Feed