Christmas 2023: मुंबई की इन जगहों पर जमकर सेलिब्रेट करें क्रिसमस, नजारा देख हो जाएगा पैसा वसूल

Christmas 2023: क्रिसमस डे का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दिल्‍ली, मुंबई और गोवा समेत देश के तमाम हिस्‍सों में क्रिसमस का सेलिब्रेशन जोरदार तरीके से होता है। अगर आप मुंबई में क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें।

Christmas 2023: क्रिसमस डे के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारत के हर प्रांत और हर शहर में इस फेस्टिवल की धूम देखने को मिलती है। दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता, गोवा जैसे शहरों में लोग बड़े ही उत्‍साह से क्रिसमस डे मनाते हैं। अगर आप मुंबई में हैं या जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो वहां के कुछ फेमस स्‍पॉट पर क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं। वैसे मुंबई शहर अपने ग्‍लैमर, लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल और आधुनिकता के लिए जाना जाता है। इस शहर में नॉर्मल दिनों में घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन क्रिसमस का मौका यहां पर कुछ ज्‍यादा ही खास होता है। न्‍यू ईयर करीब होने के कारण यहां पर बहुत से चर्च सजाए जाते हैं। जिनमें से कई जगहों के बारे में हम आपको बताएंगे।

​Christmas 2023, Christmas Day Celebration in Mumbai, famous churches of mumbai, Christmas Celebration 2023, Christmas Latest News, Mumbai News, Mumbai Latest News




क्रिसमस डे। (सांकेतिक फोटो)

माउंट मैरी बेसिलिका चर्च (Mount Mary Basilica church)

माउंट मैरी बेसिलिका चर्च मुंबई का सबसे फेमस चर्च है। खूबसूरती के मामले में भी इसका कोई जवाब नहीं। ये चर्च पूरे शहर में इतना फेमस है कि, क्रिसमस के मौके पर यहां पर लाखों लोग प्रार्थना करने और कैंडल जलाने के लिए आते हैं। बेसिलिका ऑफ आवर लेडी ऑफ द माउंट नाम से भी कई लोग इस चर्च को जानते हैं। Neo-Gothic शैली में बना ये चर्च पश्चिम मुंबई के बांद्रा में है। यहां की छत ऊंची गोल-मेहराब वाली है, नीली दीवारें काले और सफेद चेकर्ड फर्श इस चर्च को और भी ज्‍यादा आकर्षित बनाते हैं।

End of Feed