जलगांव में अमरावती एक्सप्रेस से सीधे टकराया ट्रक, उड़े परखच्चे; ट्रेनों की आवाजाही ठप!

महाराष्ट्र के जलगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमरावती एक्सप्रेस से एक अनाज भरा ट्रक जा टकराया। गनीमत रही की एक्सप्रेस की स्पीड कम होने के कारण कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना नहीं हुई।

महाराष्ट्र के जलगांव में होली की सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमरावती एक्सप्रेस एक अनाज भरे ट्रक से टकरा गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक्सप्रेस जलगांव के बोदवड से गुजर रही थी तो पुराने रेलवे गेट से ट्रक ने सीधे एक्सप्रेस के इंजन को टक्कर मार दी। गनीगत रही की इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Amravati Express-truck Accident in Jalgaon

(फाइल फोटो)

ट्रेन यातायात रुका

हादसा सुबह करीब 7 बजे के आसपास होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड बेहद कम थी। इस दौरान एक ट्रक रोड के रास्ते आ रहा था, जिससे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे ट्रेन के इंजन से जा टकराया। कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रक ड्राइवर ट्रेन की स्पीड कम होने के चलते पहले पटरियां पार करने की कोशिश में था, लेकिन, अत्यधिक लोड के कारण ट्रक की स्पीड में समय से बढ़ नहीं पाई। लिहाजा, ट्रेन के पास ट्रक को पहुंचता देख चालक कूद गया। एक्सप्रेस की स्पीड कम होने के कारण कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना नहीं हुई। रेलवे ट्रैक से अनाज से भरे ट्रक को हटाने का काम चल रहा है और दोनों तरफ ट्रेन यातायात रोक दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

End of Feed