CCTV में कैद हुई डराने वाली घटना, बिजली गिरते ही मजदूर की निकल गई जान

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 26, 2023, 08:21 AM IST

चंद्रपुर जिले में लगातार चार दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। इस बारिश से जिले में काफी नुकसान हुआ है। इस तूफानी बारिश का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वेकोली खदान क्षेत्र में बिजली गिरने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।

Chandrapur News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मजदूर पर आसमानी बिजली गिरी, जिसके बाद देखते ही देखते उसकी जान निकल गई। सी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो काफी डराने वाला है। बता दें, जिले में लगातार चार दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। इस बारिश से जिले में काफी नुकसान हुआ है। इस तूफानी बारिश का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वेकोली खदान क्षेत्र में बिजली गिरने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बाबू धनकुमार महेंद्र सिंह मृतक कर्मचारी का नाम है।

End of Feed