मुंबई

मुंबई में बैठकर विदेशियों को लगाता था चूना, CBI-FBI की कार्रवाई में साइबर अपराध का भंडाफोड़

ऑपरेशन चक्र-III के तहत एक सोफिस्टिकेटेड साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सीबीआई के मुताबिक आरोपियों ने जून से अगस्त 2022 के बीच एक अमेरिकी नागरिक को उसके कंप्यूटर और बैंक खाते में गलत तरीके से निशाना बनाया था। सीबीआई के मुताबिक यह ऑपरेशन साइबर अपराधों के खिलाफ लड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है-

Image

मुंबई में साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai Cyber Crime: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ऑपरेशन चक्र-III के तहत एक सोफिस्टिकेटेड साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जो साल 2022 से विदेशी देशों में पीड़ितों को निशाना बना रहा था। इस ऑपरेशन में एफबीआई (यूएसए) के साथ मिलकर कार्रवाई की गई है। सीबीआई के मुताबिक आरोपियों ने जून से अगस्त 2022 के बीच एक अमेरिकी नागरिक को उसके कंप्यूटर और बैंक खाते में गलत तरीके से निशाना बनाया था।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

बता दें कि आरोपियों ने पीड़ित को झूठी जानकारी देकर 453,953 डॉलर की राशि को अपने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। सीबीआई ने कहा हम आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए काम करेंगे। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

बरामद किए गए गोल्ड और कैश

सीबीआई ने मुंबई और कोलकाता में 7 जगहों पर तलाशी ली, जिसमें आरोपी विश्नु राठी के आवास से 57 सोने की बार, 16 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

अपराधों के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम

सीबीआई ने विश्नु राठी नाम के आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। सीबीआई के मुताबिक यह ऑपरेशन साइबर अपराधों के खिलाफ लड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article