Thane News: झूठे प्यार के चक्कर में शख्स ने लगाई फांसी, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि शख्स ने 12 दिसंबर को उकसावे में आकर आत्महत्या कर ली थी।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 24 वर्षीय व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सितंबर में हुई उनके बेटे की मौत के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

crime scene

सांकेतिक फोटो।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित कुणाल कृष्ण वर्ता ने 12 सितंबर को भिवंडी शहर में अपने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि महिला शादीशुदा है और उसने सोशल मीडिया पर उनके बेटे से दोस्ती की और उससे नजदीकियां बढ़ाईं।

End of Feed