मुंबई

Nashik Accident: नासिक में तेज रफ्तार का कहर, डिपो पर बने केबिन से टकराई बस, 1 की मौत तीन लोग घायल

Nashik Accident: नासिक जिले में डिपो पहुंची एसटी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और किनारे बने केबिन से टकरा गई। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

नासिक में तेज रफ्तार का कहर, डीपो पर बने केबिन से टकराई बस

Nashik Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ST बस डिपो में बने केबिन से जा टकराई। अनियंत्रित बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार रात मेला डिपो में हुआ। यहां एसटी बस 3-4 लोगों को रौंदते हुए प्लेटफार्म नंबर 6 के किनारे बने पूछताछ कक्ष से जाकर भिड़ गई। पुलिस ने बताया कि बस स्टेशन पर पहुंचने पर अचानक बस चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और ये हादसा हो गया। बस ड्राइवर को मुंबई नाका पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article