Latur Accident News: लातूर में बेकाबू कार ढाबे में जा घुसी, तीन लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 9, 2024, 07:16 PM IST

महाराष्ट्र के लातूर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार ढाबे में जा घुसी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

Latur Accident News: महाराष्ट्र के लातूर जिले में शनिवार को एक कार चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे वह राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे में जा घुसी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

road accident

लातूर में कार ने तीन को रौंदा। (सांकेतिक फोटो)

नागपुर-रत्नागिरी राजमार्ग पर हुई घटना

सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत लोंढे ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह औसा में नागपुर-रत्नागिरी राजमार्ग पर हुई। अधिकारी ने बताया कि छह लोग एक कार में सवार होकर हैदराबाद से लातूर की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान सामने आई एक ऑटोरिक्शा से कार को टकराने से बचाने की कोशिश में कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

End of Feed