Mumbai की कातिल प्रेमिका, सामने कराई प्रेमी की हत्या; यहां से बुलाए हत्यारे

ठाणे में संपत्ति विवाद में कैब चालक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में प्रेमिका समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई: ठाणे जिले में एक कैब चालक की हत्या के मामले में पुलिस को पता चला है कि संपत्ति विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में मृतक की प्रेमिका और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। भिवंडी इलाके के मौजे पोगांव में तानसा वैतरणा जल पाइपलाइन के पास 17 जनवरी को अकरम इकबालुद्दीन कुरैशी (22) पर लोहे की छड़ और पत्थर से हमला किया गया था। कुरैशी का शव 18 जनवरी को पाइपलाइन के पास एक झाड़ी में मिला था।

Mumbai

फाइल फोटो

जमीन विवाद में हत्या

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दादासो एडके ने बताया कि इसके बाद भिवंडी तालुका पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। एडके के मुताबिक, मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीम बनाई गई थीं। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारियों ने अपराध स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की, जिसमें कुरैशी एक महिला के साथ आता हुआ दिखाई दिया। कुरैशी के मोबाइल फोन डेटा के तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने पिछले महीने उसकी प्रेमिका जस्सी तिवारी (20) को हिरासत में लिया था।

End of Feed