मुंबई

अमरावती में 70 फीट गहरी खाई में गिरी बस, चार की मौत; 40 से ज्यादा यात्री घायल

Amaravati News: अमरावती जिले के सेमाडोह के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां 50 से 55 यात्रियों से सवार एक बस खाई में जा गिरी। इस हादस में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए-

Image

अमरावती में 70 फीट गहरी खाई में गिरी बस

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Amaravati News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के सेमाडोह के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बस खाई में गिर गई। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए, कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य प्रगति पर है। प्रशासन को आशंका है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं, जिला प्रशासन की टीम इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है। बस अमरावती से खंडवा जा रही थी। इसी दौरान बस एक घुमावदार सड़क पर नियंत्रण खोने के बाद 60 से 70 फीट गहरी खाई में गिर गई।

बस सवार थे 50-55 यात्री

घटना की सूचना मिलने पर एनडीआरएफ के अलावा स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। लोगों को बस से बाहर निकाला जा रहा है। बस में करीब 50 से 55 यात्री सवार थे। अमरावती जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि अमरावती के मेलघाट में बस के चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण बस पुल से नीचे गिरी।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। लगभग 30 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सेमाडोह के नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। हाल के दिनों में इस इलाके में हुई ये तीसरी बड़ी घटना है। इसी साल मार्च और फिर जुलाई में बस हादसों का शिकार हुई थी। जुलाई महीने में अमरावती के पास मेलघाट के हाई पॉइंट के पास ही एक निजी ट्रैवल्स की बस हादसे का शिकार हुई थी। तब बस सतपुड़ा रेंज के मेलघाट में खटकली के नजदीक खाई में गिरी थी।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article