कानपुर

Bhadohi Crime News: भदोही में सोते वक्त बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bhadohi Crime News: भदोही के दुर्गागंज में एक महिला का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग महिला घर के खुले मैदान में सो रही थी, जब यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

भदोही में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bhadohi Crime: भदोही जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां दुर्गागंज थाने की पुलिस ने सोमवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया। जिनकी गला रेतकर हत्या की गयी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार चौहान ने बताया कि दुर्गागंज थाना के बीरापुर गांव निवासी दिवंगत राज नाथ गौतम की पत्नी गिरिजा देवी (65) घर के अंदर खुले बरामदे में सो रही थीं। गिरिजा देवी चलने फिरने लायक नहीं थी।

बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या

सीओ ने बताया कि आज सुबह महिला की बहू प्रीति ने चारपाई पर उनका शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला का गला रेता हुआ था। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट के साथ फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है और घटनास्थल पर खून से सना हुआ सब्जी काटने वाला चाकू मिला है। चौहान ने बताया शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

उन्होंने परिजनों से मिली आरंभिक जानकारी के हवाले से बताया कि गिरिजा देवी के चार बेटे और दो बेटी हैं। उनका एक बेटा रजत गौतम अपनी पत्नी प्रीती के साथ इस घर में रहता है, जबकि एक बेटा नितिन गौतम वहां से थोड़ी दूरी पर दूसरे घर में अपने परिवार के साथ तथा दो बेटे अजय और विजय मुंबई में रहते हैं। सीओ ने बताया कि अभी परिजनों से कोई शिकायत नहीं मिली है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article