मुंबई: नवी मुंबई के सीवुड्स सेक्टर-44 में शनिवार की दोपहर एक बिल्डर को उसके दफ्तर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने सीधे सिर पर गोली से वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी के जरिए हत्यारे का पता लगाने में जुटी है। इसके अलावा परिवार और कुछ नजदीकी लोगों से वारदात के संबंध में जानकारी करने का प्रयास जारी है।
मुंबई में बिल्डर की दिन दहाड़े हत्या
CCTV की DVR लेकर हत्यारा फरार
वारदात नवी मुंबई के सीवुड्स सेक्टर-44 में हुई है, जहां बिल्डर मनोज कुमार का शव उनके कार्यालय में पाया गया। वारदात करीब दोपहर 12 बजे पहले की बताई जा रही है। करीब दोपहर 12 बजे के आसपास जब दफ्तर में कर्मचारी पहुंचा तब मनोज कुमार (44) को मृत हालत में देखा। उनके सिर को पार कर गोली निकल गई थी। दफ्तर खून से सना हुआ था। हत्यारा इतना शातिर था कि बिल्डर के दफ़्तर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को लेकर भाग गया, जिससे पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अधिकारी ने कहा कि इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि कहीं यह आत्महत्या का मामला तो नहीं है।
वारदात की सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। इसके अतिरिक्त क्राइम ब्रांच और एनआरआई पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर वारदात के संबंध में सुबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। एनआरआई पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि कहीं यह आत्महत्या का मामला तो नहीं है।फिलहाल, अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
