Maharashtra Murder News: पैसों के लेन-देन में पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्‍या के बाद जंगल में फेंका शव

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 5, 2023, 12:35 PM IST

Maharashtra Murder News: पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि, दंपत्ति के बीच पैसों व अन्य मुद्दों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। अधिकारी ने बताया कि रविवार को व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की छड़ से हमला किया।

Maharashtra Murder News: महाराष्ट्र में पैसों के विवाद के बाद 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को ड्रम में पैक कर उसे ठाणे जिले के एक जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को हुई और 32 वर्षीय महिला के परिवार की शिकायत के बाद आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

​murder in maharashtra, maharashtra murder case, maharashtra murder case, murder in mumbai, crime in maharashtra



महाराष्‍ट्र में मर्डर। (सांकेतिक फोटो)

कल्याण ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि टिटवाला इलाके में रहने वाले दंपति की शादी 12 साल पहले हुई थी और आरोपी अक्सर अपनी पत्नी को परेशान करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने सास-ससुर से पैसे की मांग करता था। अधिकारी ने बताया कि महिला के परिवार ने पहले ही आरोपी को 80,000 रुपये दिए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी को ऑटो-रिक्शा खरीदने के लिए दो लाख रुपये की जरूरत थी, जो महिला के माता-पिता नहीं दे सके।

End of Feed