Bomb Threat: न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट को मिली बम की धमकी, मुंबई लौटा विमान, सभी यात्री सुरक्षित

Bomb Threat on Flight: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद उसे वापस मुंबई लौटाया गया। जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। यह फ्लाइट मंगलवार सुबह 5 बजे के लिए रिशेड्यूल की गई है।

Bomb Threat on Flight: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आज बम की धमकी मिली। जिसके बाद फ्लाइट को वापस मुंबई लौटाया गया। इस विमान में 320 से अधिक यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां विमान की जांच कर रही हैं। जिसमें अधिकारियों को एयर इंडिया अपना पूरा सहयोग दे रहा है। इस फ्लाइट को कल यानी मंगलवार सुबह के लिए रिशेड्यूल किया गया है।

Air India Flight

सांकेतिक फोटो

विमान के शौचालय में मिला धमकी भरा पत्र

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘ आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (JFK) फ्लाइट AI119 में उड़ान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के हित में विमान को वापस मुंबई ले जाया गया।’’ सूत्रों ने बताया कि विमान में बम रखे होने की सूचना मिली थी और इस बाबत विमान के शौचालय में एक पत्र मिला।

End of Feed