BMC Budget 2025 Highlights: बीएमसी कमिश्नर ने पेश किया 74,366 करोड़ रुपये का बजट, जानें क्या है मुंबईकरों के लिए खास

BMC Budget 2025 Highlights: मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का आज साल 2025-26 का बजट पेश किया गया। बीएमसी कमिश्ननर ने इस साल के लिए 74,366 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। पिछले साल 2024-25 के लिए बीएमसी का 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट था।

BMC Budget 2025 Highlights: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीएमसी ने आज यानि 4 फरवरी, दिन मंगलवार को अपना वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर दिया है। यह बजट नगर निगम बीएमसी के कमिश्नर भूषण गगरानी के द्वारा पेश किया गया है। कमिश्नर भूषण गगरानी ने वर्ष 2025-26 के लिए 74,366 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। पिछले साल यानि साल 2024-25 के लिए बीएमसी ने 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। पिछले साल के बजट की तुलना में वित्त वर्ष 2025-26 का बीएमसी बजट 14.19% अधिक है।

BMC Budget

बीएमसी बजट 2025

भारत के सबसे अमीर महानगर पालिका बीएमसी का बजट देश के कई राज्यों से बड़ा होता है। मुंबई के लोगों को बीएमसी के बजट से बड़ी उम्मीदें होती है। बीएमसी मुंबई के लोगों को सड़क, पानी, साफ-सफाई, शौचालय, स्वास्थ्य, परिवहन, फ्लाईओवर, टूरिज्म, ब्रिज, शिक्षा और गार्डन जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराती है। बीएमसी में पिछले तीन साल से चुनाव न होने की वजह से लगातार तीसरी बार बीएमसी कमिश्नर ने बीएमसी बजट की घोषणा की है। हालांकि बताया जा रहा है कि इस साल मुंबई बीएमसी के चुनाव होने वाले है। आइए जानते हैं कि इस साल के बजट में क्या खास होने वाला है:

End of Feed