Maharashtra में Congress को तगड़ा झटकाः बर्थडे पर बालासाहेब थोराट का CLP पोस्ट से इस्तीफा, यह है वजह

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 7, 2023, 02:02 PM IST

रोचक बात है कि एक रोज पहले ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व को संदेसा पहुंचाया था कि वह वह महाराष्ट्र के मौजूदा अध्यक्ष नाना पटोले के साथ काम नहीं कर सकते हैं।

महाराष्ट्र में कांग्रेस को मंगलवार (सात फरवरी, 2023) को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के सीनियर नेता बालासाहेब थोराट ने विधानसभा के सीएलपी (विधायक दल के नेता) पद से इस्तीफा दे दिया। रोचक बात यह है कि उनका यह इस्तीफा ऐसे दिन आया, जब वह उनका 70वां बर्थडे (सात फरवरी, 1953 को जन्म हुआ था) है।

वैसे, एक दिन पहले ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व को संदेसा पहुंचाया था कि वह वह महाराष्ट्र के मौजूदा अध्यक्ष नाना पटोले के साथ काम नहीं कर सकते हैं। दरअसल, वह नाना पटोले के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने इस बाबत कांग्रेस की पूर्व अंतरिम चीफ सोनिया गांधी को खत लिखकर अपने मन की बात बयान की थी।

End of Feed