मुंबई

IPS अधिकारी आरती सिंह बनीं मुंबई की पहली संयुक्त पुलिस आयुक्त खुफिया

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को 2006 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी आरती सिंह को मुंबई की पहली संयुक्त पुलिस आयुक्त (आसूचना) नियुक्त किया। एक अधिकारी ने बताया कि पहले विशेष आयुक्त का पद था, जो अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) रैंक का था, उसे घटाकर छठा संयुक्त आयुक्त का पद सृजित किया गया है।

Image

आईपीएस अधिकारी आरती सिंह (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को 2006 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी आरती सिंह को मुंबई की पहली संयुक्त पुलिस आयुक्त (आसूचना) नियुक्त किया। खुफिया जानकारी जुटाने में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार ने हाल ही में महानगर पुलिस बल में संयुक्त आयुक्त का छठा पद सृजित किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पहले विशेष आयुक्त का पद था, जो अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) रैंक का था, उसे घटाकर छठा संयुक्त आयुक्त का पद सृजित किया गया है। राज्य सरकार ने एक दर्जन उप महानिरीक्षक (DIG) रैंक के अधिकारियों का भी तबादला किया तथा 14 पुलिस अधीक्षकों (SP) को पदोन्नत कर डीआईजी बना दिया।

अधिकारी ने कहा, “राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, मुंबई मध्य क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अनिल पारस्कर को सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग में स्थानांतरित किया गया है। वर्तमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा एवं संरक्षा) विनीता साहू को स्थानीय शस्त्र विभाग में स्थानांतरित किया गया है। पुणे में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) रहे शैलेश बलकावड़े को मुंबई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।”

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शशि कुमार मीना को मुंबई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी क्षेत्र) के पद पर नियुक्त किया गया है। पुणे में कार्यरत प्रवीण पाटिल को नागपुर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर भेजा गया है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article