Mumbai: नॉनवेज खाने पर अपमानित करता था प्रेमी! फांसी से लटक गई एयरोप्लेन की पायलट

मुंबई में एयर इंडिया की महिला पायलट ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि प्रेमी सार्वजनिक रूप से उसे अपमानित भी करता था और उस पर खाने की आदतें बदलने का भी दबाव डालता था।

मुंबई: एयर इंडिया की 25 वर्षीय एक महिला पायलट ने मुंबई में अपने किराए के फ्लैट में डेटा केबल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने महिला के प्रेमी को हत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया कि मुंबई के मरोल क्षेत्र में कनकिया रेन फॉरेस्ट बिल्डिंग में रहने वाली सृष्टि तुली ने सोमवार तड़के आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सृष्टि के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर उसके प्रेमी आदित्य पंडित (27) को मंगलवार को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आदित्य पर सृष्टि को परेशान करने, गाली देने तथा मांसाहारी भोजन खाने से रोकने के लिए मजबूर करने का आरोप है। पवई पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार सृष्टि उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और पिछले साल जून से काम के लिए मुंबई में रह रही थी। सृष्टि और आदित्य दो साल पहले दिल्ली में कमर्शियल पायलट का कोर्स करते समय मिले थे और उनके बीच प्रेम संबंध बन गए।

Air India pilot suicide in Mumbai

पायलट सृष्टि तुली (फाइल फोटो)

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या का मामला तब प्रकाश में आया जब आदित्य कार से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान सृष्टि ने आदित्य को फोन करके कहा कि वह अपनी जान ले लेगी, इसके तुरंत बाद आदित्य मुंबई पहुंचा और पाया कि सृष्टि के फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने बताया कि आदित्य ने चाबी बनाने वाले की मदद से दरवाजा खुलवाया और पाया कि सृष्टि डेटा केबल से फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद सृष्टि को सेवनहिल्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed