Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, पुलिस कर रही मामले की जांच

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 24, 2023, 07:44 PM IST

Mumbai Airport को उड़ाने की धमकी देने वाले एक युवक को मुंबई पुलिस ने केरस से गिरफ्तार किया है। आरोपित व्यक्ति को मुंबई लाया जा रहा है।

Mumbai News: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ते (ATS) ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को केरल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक ईमेल भेजकर हवाई अड्डे के टर्मिनल-दो को बम से उड़ाने की धमकी दी गई और ईमेल भेजने वाले ने ऐसा न करने के एवज में बिटकॉइन में दस लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की थी।

Mumbai Airport

धमकी भरा मेल भेजने पर मुंबई पुलिस ने केरल से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

मुंबई एटीएस कर रही मामले की जांच

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे का संचालन करने वाले मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) को बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद एटीएस ने मामले की जांच शुरू की।

End of Feed