मुंबई

Saif Attack Case: सैफ अली खान हमला मामले में आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Saif Ali Attack Case: पुलिस के अनुसार, आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है। उसने भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के बाद अपना नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से 'बिजोय दास' कर लिया था। आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया गया था।

Image

सैफ अली खान मामले का आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Saif Ali Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत ने कहा कि आरोपी की पुलिस हिरासत बढ़ाने के लिए कोई नया आधार नहीं है।आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने जांच के लिए दो दिन की और रिमांड की मांग की, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया।अदालत ने कहा कि आरोपी दस दिनों से अधिक समय से पुलिस हिरासत में था और रिकॉर्ड से पता चलता है कि जांच पूरी हो चुकी है। यदि आगे कोई नया सबूत सामने आता है, तो पुलिस नए सिरे से आरोपी की रिमांड मांग सकती है।

बांद्रा के एक अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल पर 16 जनवरी को एक घुसपैठिए ने सैफ अली खानपर चाकू से बार-बार वार किया था। हमले में घायल अभिनेता को लीलावती अस्पताल में आपातकालीन सर्जरी करानी पड़ी थी। सर्जरी के बाद वह पांच दिनों तक अस्पताल में थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article