Maharashtra: कातिल बहू का कारनामा : सिर दीवार पर पटका, चाकू से गोंदा और फिर बोरे में पैक कर दी सास की लाश

Maharashtra: जालना जिले में एक महिला ने अपनी सास की हत्या कर उसका शव बोरे में भरा और मौके से फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

Maharashtra: महाराष्ट्र के जालना जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने झगड़े के बाद अपने घर में अपनी सास की कथित तौर पर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि सास की हत्या करने वाली आरोपी बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Crime News

कातिल बहू का कारनामा

बहू ने ली सास की जान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना जालना की प्रियदर्शनी कॉलोनी की है। मंगलवार को महिला ने सास की हत्या की और वहां से फरार हो गई। पुलिस ने महिला की तलाश की और बुधवार को उसे परभणी शहर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम प्रतीक्षा है और उसका विवाह छह महीने पहले आकाश शिंगारे से हुआ था। आकाश लातूर में एक निजी कंपनी में काम करता है और महिला अपनी सास सविता शिंगारे (45) के साथ जालना की प्रियदर्शनी कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी।

End of Feed