मुंबई

छत्रपति संभाजीनगर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत, CCTV में कैद हुई घटना

महारष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में 20 अप्रैल की शाम एक सड़क दुर्घटना हो गई। सड़क पार करने की कोशिश कर रही महिला को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तेज रफ्तार गाड़ियों के कहर की खबरें तो रोज ही हमारे सामने से गुजरती हैं। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ, जिसमें सड़क पार करती महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को तेज रफ्तार कार से टक्कर लग गई। सड़क पार करने की कोशिश कर रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि महिला कई फीट दूर जा गिरी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं और उनकी जान चली गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना रविवार, 20 अप्रैल की शाम की है, पैठण तालुका में स्थानीय बाजार से एक महिला घर लौट रही थी। सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार कार से महिला को टक्कर लगी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला कई फीट दूर जा गिरी। इस घटना का CCTV फुटेज अब सामने आया है। तेज कार की रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जब दुर्घटना हुई तो टक्कर के बाद महिला वी़डियो के फ्रेम से बाहर चली गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article