मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, दो महिलाओं की मौत, दम घुटने से दो लोग अस्पताल में भर्ती

मुंबई में आज सुबह 11 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोगों का दम घुटने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी हालत अब स्थित बताई जा रही है। वहीं दमकल की टीम ने बिल्डिंग में आग को बुझा लिया है। अभी तक आग लगने के वजह सामने नहीं आई है।

Mumbai Building Fire: मुंबई में रविवार सुबह 11 मंजिला एक इमारत में आग लग गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य लोगों का दम घुटने लगा। इन दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इनकी हालत अब स्थिर है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग को काबू पाने में जुट गई। कड़ीं मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया है।

fire brigade

सांकेतिक फोटो

ग्राउंड फ्लोर पर मीटर और तारों में लगी आग

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित पन्ना अली मेंशन इमारत में सुबह छह बजकर 11 मिनट पर आग लग गई। अधिकारी ने कहा कि आग भवन के भूतल पर मीटर और तारों में लगी। इस दौरान प्रथम तल पर मौजूद दो महिलाओं के हाथ-पैरों में चोटें आईं तथा आग लगने से हुए धुएं के कारण उनका दम घुटने लगा। अधिकारी ने बताया कि सबीला खातून शेख (42) और साजिया आलम शेख (30) को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

End of Feed