मुंबई

जलगांव नाबालिग रेप और हत्या मामले में आरोपी 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस को जलगांव में नाबालिग के साथ बलात्कार और हत्या मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप के बाद पत्थर के कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी। दोनों एक ही आदिवासी समाज से ताल्लुख रखते हैं।

Image

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो - मेटा AI)

Photo : Times Now Digital

महाराष्ट्र पुलिस ने बलात्कार और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शख्स पर महाराष्ट्र के जलगांव में 13 साल की बच्ची के साथ रेप करने के बाद आरोपी ने बच्ची की हत्या का आरोप है। आरोपी ने हत्या के बाद 13 साल की नाबालिग की बड़ी ही निर्ममता से पत्थर से कुचलकर जान ले ली थी। इसके बाद वह नाबालिग के शव को 50 मीटर घसीटकर ले गया और खेत में फेंक दिया था।

इस मामले में जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसका नाम मुकेश पूना बारेला है और उसकी उम्र 22 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने जानकारी दी कि जिस लड़की की बलात्कार के बाद हत्या की गई वह और आरोपी दोनों एक ही आदिवासी पावरा समाज से ताल्लुक रखते हैं।

जलगांव जिले के चोपड़ा तालुका में 13 साल की नाबालिग से रेप और हत्या के मामले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। आरोपी ने जब इस घटना को अंजाम दिया, उस समय नाबालिग लड़की चोपड़ा लालुका के विरवाड़े इलाके में खेतों में काम करने गई थी। लड़की जब काम करने के बाद मालापुर से घर लौट रही थी, उस समय उसके साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में यहां कपास के खेत में मिला था। बलात्कार के बाद लड़की की पत्थर से पीट-पीटकर हत्या की गई थी और फिर शव को 50 मीटर घसीटकर कपास के खेत में अर्धनग्न अवस्था में फेंका गया था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article