नागपुर हिंसा मामले में 45 लोग गिरफ्तार, 34 पुलिसकर्मी घायल; उपद्रवियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Nagpur Violence: नागपुर के संरक्षक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को कहा कि शहर में हुई हिंसा के सिलसिले में कम से कम 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हिंसा के दौरान 34 पुलिसकर्मी तथा पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। जिला संरक्षक मंत्री ने कहा कि हिंसा के पीछे जो भी असामाजिक तत्व शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Nagpur Violence: नागपुर के संरक्षक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को कहा कि शहर में हुई हिंसा के सिलसिले में कम से कम 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हिंसा के दौरान 34 पुलिसकर्मी तथा पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि घायलों में से दो को यहां एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया है। बावनकुले सोमवार को हुई घटना के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए यहां पहुंचे हैं।

Nagpur Violence Images

नागपुर हिंसा

45 वाहनों में की गई तोड़फोड़

मंत्री ने कहा कि हिंसा के दौरान 45 वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई और उन्होंने सभी समुदायों के सदस्यों से शहर में शांति बनाए रखने तथा किसी भी असामाजिक तत्व का समर्थन नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बावनकुले ने कहा कि वह नागपुर पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी से मिलेंगे तथा पूरी घटना की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा, ''मुझे मुख्यमंत्री ने इसके लिए निर्देश दिया है।''

End of Feed