World Earth Day: हरियाणा के पिंजौर से लुप्तप्राय 34 गिद्धों को महाराष्ट्र स्थानांतरित किया गया

World Earth Day: विश्व पृथ्वी दिवस पर हरियाणा के पिंजौर से 34 दुर्लभ गिद्धों को महाराष्ट्र के वन विभाग को सौंपा गया। ये गिद्ध लंबी चोंच और सफेद पूंछ वाली गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियां हैं। इन्हें जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र से लाकर जंगल में पुनः बसाया जाएगा।

World Earth Day: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मंगलवार को हरियाणा के पिंजौर से लंबी चोंच और सफेद पूंछ वाले 34 गिद्धों को महाराष्ट्र के वन विभाग को सौंप दिया गया। यह दोनों ही गिद्धों की गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियां है। बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी (BNHS) ने एक बयान में बताया कि इन गिद्धों को पिंजौर स्थित जटायु सरंक्षण प्रजनन केंद्र से महाराष्ट्र लाया गया, जहां इन्हें फिर से जंगल में रखा जाएगा।

Endangered Vultures transferred to Maharashtra

लुप्तप्राय गिद्धों को महाराष्ट्र स्थानांतरित किया गया

भारत के गिद्ध पुनर्प्रतिस्थापन कार्यक्रम के तहत कुल 34 बंदी-पालित गिद्धों को महाराष्ट्र को मेलघाट, पेंच और ताडोबा-अंधारी बाघ अभयारण्य के प्रमुख स्थलों पर ले जाया गया। इन 34 पक्षियों में 20 लंबी चोंच वाले और 14 सफेद पूंछ वाले गिद्ध शामिल हैं । यह स्थानांतरण मध्य भारत में लुप्तप्राय गिद्ध प्रजातियों को बचाने और उनकी संख्या बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

End of Feed