मुंबई

Pahalgam Terrorist Attack: महाराष्ट्र के दो भाइयों और सीनियर इजीनियर समेत 6 लोगों की मौत, परिवार और दोस्तों संग छुट्टियां मनाने गए थे मृतक

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए बड़े आतंकी हमले में महाराष्ट्र के 6 लोगों की मौत हो गई है। इसमें पुणे के दो भाई, और ठाणे के रहने वाले मध्य रेलवे के कर्मचारी अतुल मोने की मौत हो गई है। यह सभी लोग अपने-अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहलगाम छुट्टियां मनाने गया हुआ था।

Image

पहलगाम आतंकवादी हमला

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई है। इसमें महाराष्ट्र के 6 पर्यटकों भी शामिल हैं, जो अपने परिवार के साथ यहां छुट्टियां मनाने गए थे। इसमें से 3 ठाणे, 2 पुणे और एक मुंबई से है। साथ ही नागपुर की रहने वाली एक महिला के पैर की हड्डी टूटने की खबर मिली है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मुंबई के सभी पुलिस थानों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

आतंकी हमले में महाराष्ट्र के 7 पर्यटकों की मौत

पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर हुई गोलीबारी में महाराष्ट्र के रहने वाले 6 लोगों की मौत हो गई है। यह लोग अपने-अपने परिवार के साथ यहां छुट्टियां मनाने गए थे। मृतकों की पहचान पुणे के रहने वाले संतोष जगदाले और कस्तुबा गनवोट, ठाणे के संजय लक्ष्मण लाली, अतुल श्रीकांत मोने, मुंबई के दिलीप डिसले, हेमंत सुहास जोशी के रूप में हुई है।

पिता-चाचा पर आतंकियों ने बरसाई गोलियां

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जागड़ा और उनके भाई पुणे के रहने वाले थे और परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। इस दौरान आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में दोनों भाइयों की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर संतोष जगदाले की बेटी असावरी ने बताया कि आतंकवादियों ने उनके पिता और चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी है। असावरी ने बताया कि आतंकवादियों ने विशेष रूप से पुरुषों को निशाना बनाया और उनसे पूछा गया कि वह हिंदू है या मुसलमान। असावरी ने आगे बताया कि आतंकियों ने उनके पिता से शायद कलमा सुनाने के लिए कहा था, जो वह नहीं सुना सके। आतंकियों ने इस पर उनके सिर, कान के पीछे और पीठ पर तीन गोलियां मारी, जिससे उनकी मौत हो गई।

आतंकी हमले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर की मौत

पहलगाम आतंकी हमले में एक अन्य मृतक की पहचान महाराष्ट्र के ठाणे के निवासी अतुल मोने के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, अतुल मोने मध्य रेलवे के कर्मचारी थे और वर्ष 2000 से मध्य रेलवे के जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती हुए थे। परेल वर्कशॉप में वह एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे। ठाणे के डोंबिवली में रहने वाले अतुल अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे।

जान बचाने के लिए पहाड़ी से कूदी महिला, टूटी पैर की हड्डी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी निंदा की है। सीएम ने एक्स पर जारी एक पोस्ट में लिखा की इस हमले में मारे गए लोगों को मेरी श्रद्धांजलि। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नागपुर की रहने वाली एक महिला के पैर की हड्डी टूट गई है। बताया जा रहा है कि महिला जान बचाने के पहाड़ी से कूद गई थी, जिस कारण उसके पैर में चोट आई। बताया जा रहा है कि उनके साथ दो अन्य लोगों ने भी छलांग लगाई थी। वह तीनों सुरक्षित है और उन्हें आवश्यक मदद मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है।

आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत

पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले से देशवासियों में शोक की लहर है। आतंकी हमले की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा में कटौती करते हुए बीच में ही वापस दिल्ली लौट आए हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए सऊदी अरब द्वारा आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भी पीएम मोदी शामिल नहीं हुए। वह बुधवार को सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं। बता दें कि दोपहर करीब 3 बजे बैसरन घाटी में पहाड़ से नीचे उतरे आतंकवादियों ने पहलगाम घूमने आए पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में 26 लोगों की मौत हो गई है। आतंकी हमले वाले स्थान की कई वीडियो सामने आई है, जिसमें खून में लथपथ लोग इधर-उधर जमीन पर पड़े हुए है। कई पर्यटक यहां अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं। आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने इसकी कड़ी निंदा की। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा की आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा। इनका नापाक एजेंडा सफल नहीं होगा। आतंकी हमले में सबसे अधिक हताहत महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात से हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!