Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Mumbai News: मुंबई समेत पूरे MMR क्षेत्र में 1 सितंबर 2026 से काली-पीली टैक्सी और ऑटो का किराया बढ़ जाएगा। ऑटो का न्यूनतम किराया ₹27 और टैक्सी का ₹33 हो जाएगा।

Mumbai News: मुंबई और आसपास के मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में सफर करने वाले आम यात्रियों की जेब पर 1 सितंबर 2026 से बोझ बढ़ने जा रहा है। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पालघर समेत पूरे MMR क्षेत्र में काली-पीली टैक्सी और ऑटो रिक्शा का किराया बढ़ाने का फैसला किया गया है। परिवहन विभाग के इस फैसले के बाद अब 1 सितंबर से मुंबईकरों को ऑटो और टैक्सी के शुरुआती 1.5 किलोमीटर (बेस फेयर) के साथ-साथ प्रति किलोमीटर के हिसाब से अधिक जेब ढीली करनी होगी।

Mumbai Taxi Auto Fare Hike

ली-पीली टैक्सी और ऑटो रिक्शा के किराए में बढ़ोतरी

कितना बढ़ा किराया?

1 सितंबर 2026 से लागू होने वाली नई किराया दरों के तहत यात्रियों को काली-पीली टैक्सी और ऑटो रिक्शा दोनों के न्यूनतम किराए तथा प्रति किलोमीटर शुल्क में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा। काली-पीली टैक्सी का शुरुआती 1.5 किलोमीटर का न्यूनतम किराया ₹31 से बढ़कर ₹33 हो गया है, जबकि प्रति किलोमीटर दर ₹20.66 से बढ़कर ₹21.90 कर दी गई है। वहीं, ऑटो रिक्शा का न्यूनतम किराया ₹26 से बढ़ाकर ₹27 कर दिया गया है। नई दरों का उद्देश्य बढ़ती परिचालन लागत के अनुरूप किराया संरचना को अपडेट करना है।

End of Feed