18 फरवरी तक बंद रहेगा 700 किमी. लंबा एक्सप्रेसवे! राजधानी-उप राजधानी जाना होगा मुश्किल; समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट

Samruddhi Expressway Temporary Closed: भारत के वर्तमान में संचालित सबसे लंबे एक्सप्रेसवे मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग (Mumbai-Nagpur Samriddhi Highway) के जालना जिले के बुलढाणा लोणार, देऊलगांव राजा और सिंधखेड़ राजा मार्ग के 300.4 किमी. से 365.8 किमी. के बीच हिस्से को 9 से 18 फरवरी के बीच 1 घंटे-1 घंटे तक ब्लॉक करने की घोषणा की गई है। प्रत्येक चरण में हाईवे के एक तरफ का रास्ता अस्थायी रूप से बंद रहेगा। मुंबई या नागपुर की ओर जाने वाले वाहनों को एक बार 50 से 60 मिनट के लिए पूरी तरह रोका जाएगा। आइये जानते हैं यह फैसला क्यों लिया गया है?

Samruddhi Expressway Temporary Closed For Next 10 Days : देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे (पूर्ण रूप से खुले) पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अगले 9 दिन तक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यह एक निर्धारित 60 किलोमीटर की दूरी पर ही लागू होगा। जी, हां तकनीकी सिस्टम से लैस करने के लिए एक्सप्रेसवे के अस्थायी रूप से 9 से 18 फरवरी तक ट्रैफिक ब्लॉग की घोषणा की गई है। MSRDC ने ‘हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग’ (Samruddhi Expressway) पर सफर करने वाले लोगों से आग्रह किया है, ब्लॉक के कारण अपनी यात्रा का प्लान समय से करें, ताकि गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

Samruddhi Expressway Temporary Closed

मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग का 60 किमी. हिस्सा क्यों बंद किया गया

कहां बंद रहेगा एक्सप्रेसवे

दरअसल, स्टेड रोड कॉर्पोरेशन ने समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर जालना और बुलढाणा जिले के लोणार, देऊलगांव राजा और सिंधखेड़ राजा मार्ग के 300.4 किमी. से 365.8 किमी. के बीच सड़क को ब्लॉक करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह ट्रैफिक ब्लॉक 9 फरवरी से लागू हो गया है और 18 फरवरी तक जारी रहेगा। इस अवधि में समृद्धि एक्सप्रेसवे ट्रैफिक सिस्टम के तहत स्पीड मॉनिटरिंग, नियमों का पालन, दुर्घटनाओं की रिपोर्टिंग और इमरजेंसी सेवाओं के त्वरित एक्शन के लिए गैन्ट्री लगाई जाएंगी।

End of Feed