मुंबई की मेयर रितु तावड़े को मिली बम से उड़ाने का धमकी, स्कूल, महालक्ष्मी रेसकोर्स और अमिताभ बच्चन का भी जिक्र

Mumbai News: मुंबई की मेयर रितु तावड़े के ऑफिस और एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खालिस्तान समर्थित इस मेल में अमिताभ बच्चन और दलजीत दोसांझ का भी जिक्र है।

Mumbai News: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक बार फिर जान से मारने और शहर के कई प्रमुख ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार सुबह मिले इस धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

mumbai mayor

मुंबई की मेयर रितु तावड़े को फिर मिला बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल

ईमेल में दी गई सिलसिलेवार धमकियां

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 11:30 बजे मेयर रितु तावड़े के आधिकारिक ईमेल पर यह संदेश भेजा गया। भेजने वाले ने खुद को 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का प्रतिनिधि बताया है और कई गंभीर हमलों की चेतावनी दी है। ईमेल में मेयर के ऑफिस पर दोपहर 3:11 बजे और एक स्कूल पर दोपहर 1:11 बजे बम से हमला करने की बात कही गई है। इसके अलावा, 31 अक्टूबर को ग्रेनेड हमले और 27 नवंबर को प्रसिद्ध महालक्ष्मी रेसकोर्स में बम धमाका करने की धमकी भी दी गई है।

End of Feed