Mumbai Ganesh Utsav News: मुंबई में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज, 378 विसर्जन स्थल होंगे तैयार; पंडालों में फ्री हेल्थ चेकअप

Mumbai Ganesh Utsav 2026 News: मुंबई में गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर BMC मुख्यालय में समीक्षा बैठक हुई। मेयर रितु तावड़े ने ‘श्री गणेशा आरोग्याचा’ पहल की घोषणा की, जिसके तहत भक्तों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच और चश्मे बांटे जाएंगे।

Mumbai Ganesh Utsav 2026 News: मुंबई में गणेश चतुर्थी को सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और भव्य तरीके से मनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मुख्यालय में मेयर रितु तावड़े ने गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में अलग-अलग गणेश मंडलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गड्ढों की मरम्मत, पानी की आपूर्ति, विसर्जन स्थलों की व्यवस्था और स्वास्थ्य से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की गईं।

Ganesh Chaturthi festivities

मुंबई में गणेश उत्सव की तैयारी तेज (File Photo)

पंडालों में मुफ्त जांच और चश्मे

मुख्यमंत्री के विजन के तहत इस साल 'श्री गणेशा आरोग्याचा' अभियान शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके तहत गणेश पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच (हेल्थ चेकअप) और जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे बांटे जाएंगे। पंडालों में महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कैंप की व्यवस्था की जाएगी। मेयर ने सभी गणेश मंडलों से इन स्वास्थ्य शिविरों के लिए पंडालों में जगह उपलब्ध कराने की अपील की है।

End of Feed