मुंबई में इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹37 करोड़ की केटामाइन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मुंबई की MIDC पुलिस ने थाईलैंड से संचालित कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 12.39 किलो केटामाइन जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 37.17 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई की MIDC पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 37.17 करोड़ रुपये मूल्य की 12 किलो 390 ग्राम केटामाइन ड्रग्स जप्त करते हुए मुंबई एयरपोर्ट इलाके दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अदनान अहमद नियाज अहमद सिद्दीकी(35) और सौद मुश्ताक मनियार(29) के रूप में हुई है

मुंबई में इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़।

मुंबई में इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़।

पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावड़े ने बताया कि यह पूरा सिंडिकेट थाईलैंड में बैठे मुख्य सरगना द्वारा संचालित किया जा रहा था और गिरफ्तार आरोपी उसके निर्देश पर मुंबई का बैठकर काम कर रहे थे। MIDC पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक खोलम और उनकी टीम अंधेरी पूर्व स्थित अंधेरी-कुर्ला रोड पर एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास गश्त कर रही थी। साकीनाका की तरफ जाने वाले फुटपाथ पर दो व्यक्ति सूटकेस बैग लेकर संदेहास्पद तरीके से घूम रहे थे।

End of Feed