दिंडोशी पुलिस का ड्रग्स रैकेट पर बड़ा खुलासा: वकालत छोड़ बना तस्कर, ₹1.25 करोड़ की MD के साथ गाजीपुर का आरोपी गिरफ्तार

Lawyer Shivaji Jaiprakash Singh Arrested Drugs: मुंबई की दिंडोशी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी वकील शिवाजी सिंह को 640 ग्राम MD ड्रग्स के साथ पकड़ा है। दिल्ली से मुंबई तक फैले नेटवर्क की जांच तेज।

Dindoshi Police Station MD Drugs Seized Mumbai: मायानगरी मुंबई में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दिंडोशी पुलिस (Dindoshi Police) ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर कथित तौर पर ड्रग्स की बड़ी खेप सप्लाई करने पहुंचे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिंडोशी पुलिस का ड्रग्स रैकेट पर बड़ा खुलासा: वकालत छोड़ बना तस्कर, ₹1.25 करोड़ की MD के साथ गाजीपुर का आरोपी गिरफ्तार

दिंडोशी पुलिस का ड्रग्स रैकेट पर बड़ा खुलासा: वकालत छोड़ बना तस्कर, ₹1.25 करोड़ की MD के साथ गाजीपुर का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के पास से 640 ग्राम मेफेड्रोन (MD Drugs) बरामद की गई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि पकड़ा गया आरोपी पेशे से एक वकील है।

End of Feed