Mumbai News: मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान हादसा, 7 साल के बच्चे की मौत, 376 'गोविंदा' घायल

मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि 376 गोविंदा घायल हो गए। मालवणी में बच्चों के दही हांडी मनाने के दौरान ईंटों का खंभा गिरने से हादसा हुआ। BMC के अनुसार 53 घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

Mumbai Dahi Handi Accident: महाराष्ट्र में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया दही हांडी उत्सव कई जगह हादसों की भेंट चढ़ गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में दही हांडी से जुड़ी घटनाओं में एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि मानव पिरामिड बनाने के दौरान संतुलन बिगड़ने और गिरने से कुल 376 गोविंदा घायल हो गए।

mumbai dahi handi

मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग जगहो पर हादसे

मालवणी में दीवार ढहने से मासूम की मौत

नागरिक निकाय के एक अधिकारी के अनुसार, मालवणी के चिकुवाड़ी स्थित एकता वेलफेयर सोसाइटी में शनिवार दोपहर बच्चों का एक समूह अपने स्तर पर दही हांडी मना रहा था। इसी दौरान ईंटों से बना एक खंभा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से सात साल के एक मासूम बच्चे की जान चली गई।

End of Feed